नंधन पंचायत के प्रधान पद के उम्मीदवार मोनू ठाकुर को दें अपना आशीर्वाद

नंधन पंचायत के प्रधान पद के उम्मीदवार मोनू ठाकुर ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा है कि पंचायत के विकास, पारदर्शिता और जनसेवा के उद्देश्य से वे चुनाव मैदान में उतरे हैं। उन्होंने कहा कि पंचायत के हर वर्ग की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा तथा विकास कार्यों को ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।

 

मोनू ठाकुर ने पंचायतवासियों से आग्रह किया कि वे उन्हें अपना आशीर्वाद और समर्थन देकर विजय बनाएं, ताकि नंधन पंचायत को विकास की नई दिशा दी जा सके। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और वे हर समय लोगों के सुख-दुख में साथ खड़े रहेंगे।

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!