बिझड़ी बाजार में शौचालय निर्माण होगी पहली प्राथमिकता : परमजीत शर्मा उर्फ डैंफा

जिला परिषद वार्ड बिझड़ी से उम्मीदवार परमजीत शर्मा उर्फ डैंफा ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद उनकी पहली प्राथमिकता बिझड़ी बाजार में आधुनिक शौचालय का निर्माण करवाना होगी। उन्होंने कहा कि लंबे समय से बाजार में सार्वजनिक शौचालय की उचित व्यवस्था न होने के कारण स्थानीय लोगों, व्यापारियों और बाहर से आने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

 

डैफा ने कहा कि विशेष रूप से महिलाओं को सबसे अधिक दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं, लेकिन आज तक इस गंभीर समस्या के समाधान की ओर किसी ने ठोस कदम नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि यदि जनता उन्हें आशीर्वाद देकर जिला परिषद में भेजती है तो इस मुद्दे को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा।

 

उन्होंने कहा कि बिझड़ी एक बड़ा व्यापारिक केंद्र है, जहां रोजाना सैकड़ों लोग आते-जाते हैं। ऐसे में मूलभूत सुविधाओं का होना बेहद जरूरी है। डैफा ने दावा किया कि उनका चुनाव विकास, सुविधाओं और जनता की रोजमर्रा की समस्याओं के समाधान के मुद्दों पर लड़ा जा रहा है।

 

परमजीत शर्मा ने कहा कि क्षेत्र की जनता का उन्हें लगातार समर्थन मिल रहा है और लोग इस बार बदलाव के पक्ष में नजर आ रहे हैं।

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!