हमीर क्रिकेट क्लब हमीरपुर की नई कार्यकारिणी घोषित, सुमित ठाकुर बने प्रधान

हमीरपुर। हमीर क्रिकेट क्लब, हमीरपुर के चुनाव क्लब के सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से श्री सुमित ठाकुर, अध्यक्ष व्यापार मंडल हमीरपुर तथा सुनील चौहान एडवोकेट की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक माहौल में आयोजित की गई, जिसमें क्लब के सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 

चुनाव के दौरान क्लब सदस्यों ने सुमित ठाकुर को हमीर क्रिकेट क्लब का प्रधान चुना, जबकि अर्जुन भारद्वाज को सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। नई कार्यकारिणी के गठन के साथ क्लब में खेल गतिविधियों को और अधिक मजबूत करने तथा खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में कार्य करने का संकल्प लिया गया।

 

घोषित कार्यकारिणी में सुरेन्द्र कुमार सोनी को सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, डॉ. नीरज शर्मा को वाइस प्रेसिडेंट, विकास शर्मा को कोषाध्यक्ष (ट्रेजरर) तथा अभिषेक पठानिया को जॉइंट सेक्रेटरी नियुक्त किया गया।

 

नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने विश्वास दिलाया कि क्लब के विकास, युवा खिलाड़ियों को बेहतर मंच देने और क्रिकेट गतिविधियों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सभी सदस्य मिलकर कार्य करेंगे।

 

इस अवसर पर क्लब के सदस्यों ने नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!