ऊना। हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज अपनी ग्राम पंचायत गोन्दपुर जयचंद के वार्ड नंबर-2 में मतदान कर लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी निभाई। मतदान केंद्र पर पहुंचने पर स्थानीय लोगों और समर्थकों ने उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने क्षेत्रवासियों से लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव ग्रामीण विकास और स्थानीय नेतृत्व को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।
मतदान केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था और चुनावी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होती नजर आई।
