नाल्टी पंचायत में सिंपल शर्मा की शानदार जीत, क्षेत्र में खुशी की लहर

हमीरपुर। नाल्टी पंचायत से प्रधान पद पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता प्यारेलाल शर्मा की सुपुत्री एवं युवा समाजसेवी सिंपल शर्मा ने शानदार जीत दर्ज कर क्षेत्र में नया राजनीतिक संदेश दिया है। उनकी इस ऐतिहासिक विजय के बाद समर्थकों और स्थानीय लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।

 

सिंपल शर्मा की जीत को जनता के विश्वास, मेहनत और सेवा भावना की जीत माना जा रहा है। चुनाव परिणाम सामने आते ही पंचायत में समर्थकों ने मिठाइयां बांटकर और एक-दूसरे को बधाई देकर खुशी जाहिर की।

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि सिंपल शर्मा लंबे समय से लोगों के बीच रहकर सामाजिक कार्यों में सक्रिय रही हैं, जिसका लाभ उन्हें चुनाव में मिला। लोगों ने उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में नाल्टी पंचायत विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगी और हर वर्ग की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

 

क्षेत्र के गणमान्य लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने सिंपल शर्मा को जीत की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की कामना की है।

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!