हमीरपुर — पंचायती राज चुनावों में जीत दर्ज करने वाले नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों ने पूर्व मुख्यमंत्री Prem Kumar Dhumal से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। समीरपुर स्थित आवास पर पहुंचे प्रतिनिधियों का पूर्व मुख्यमंत्री ने स्वागत करते हुए उन्हें जीत की बधाई दी और पंचायतों के विकास के लिए ईमानदारी व समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर की मौजूदगी में समीरपुर पंचायत के नवनिर्वाचित प्रधान भारत कुमार और उपप्रधान रण सिंह ने पंचायत सदस्यों व समर्थकों सहित प्रो. धूमल से शिष्टाचार भेंट की। वहीं ग्राम पंचायत टिक्कर-डिडवीं के नवनिर्वाचित प्रधान मुकेश कटोच और उपप्रधान कैप्टन राजेश कुमार भी सभी वार्ड पंचों के साथ समीरपुर पहुंचे और पूर्व मुख्यमंत्री से मार्गदर्शन लिया।
इसके अलावा ग्राम पंचायत पनोह के नवनिर्वाचित उपप्रधान ने भी प्रो. धूमल से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। ग्राम पंचायत धरोग, उखली और पंडवीं के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी समीरपुर पहुंचे और पूर्व मुख्यमंत्री से भेंट की।
इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष बलदेव धीमान, आदर्शकांत शर्मा, समीरपुर मंडल अध्यक्ष अभयवीर लवली, जनसेवक सुशील ठाकुर सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
