धर्मशाला नगर निगम चुनाव वार्ड-15 से प्रवीण प्रकाश बने काउंसलर, हमीरपुर में खुशी की लहर

हमीरपुर/धर्मशाला। धर्मशाला नगर निगम के वार्ड-15 से वरिष्ठ पत्रकार एवं अमर उजाला के पूर्व ब्यूरो प्रमुख रहे प्रवीण प्रकाश ने शानदार जीत दर्ज कर काउंसलर का चुनाव जीत लिया है। उनकी इस उपलब्धि पर हमीरपुर सहित पत्रकारिता जगत और उनके शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है।

 

प्रवीण प्रकाश लंबे समय तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं और अपनी निष्पक्ष कार्यशैली तथा सामाजिक सरोकारों के लिए पहचाने जाते हैं। वार्ड-15 की जनता ने उन पर विश्वास जताते हुए उन्हें नगर निगम का प्रतिनिधि चुना है।

 

उनकी जीत पर हमीरपुर के मित्रों, सहयोगियों और शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि वे जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे तथा क्षेत्र के विकास को नई दिशा देंगे।

 

हमीरपुर के समय के साथी एवं बड़े भाई प्रवीण प्रकाश जी को काउंसलर निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं। उनकी यह जीत जनसेवा के प्रति लोगों के विश्वास की जीत है।

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!