हमीरपुर। ताल वार्ड नंबर-6 से भारतीय जनता पार्टी समर्थित जिला परिषद प्रत्याशी सुरेश सोनी की शानदार जीत के बाद कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर सुरेश सोनी ने अपनी विजय का श्रेय क्षेत्र की जागरूक जनता, पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों को दिया।
उन्होंने कहा कि ताल वार्ड नंबर-6 की जनता ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसके लिए वे हृदय से आभारी हैं। साथ ही चुनाव प्रचार और मतदान के दौरान दिन-रात मेहनत करने वाले सभी भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों तथा समर्थकों का विशेष धन्यवाद व्यक्त किया।
सुरेश सोनी ने कहा कि यह जीत किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे वार्ड की जनता और भाजपा परिवार की सामूहिक जीत है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि जनता की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए क्षेत्र के विकास, जनसमस्याओं के समाधान और जनसेवा को प्राथमिकता दी जाएगी।
उन्होंने ताल वार्ड नंबर-6 के सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
