भाजपा समर्थित जिला परिषदों ने गसोता महादेव मंदिर में नवाया शीश

हमीरपुर।* जिला परिषद चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद भाजपा समर्थित नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्यों सुरेश सोनी, सोनी कुमार और रोहित शर्मा उर्फ हैप्पी पहलवान ने सोमवार को विधायक आशीष शर्मा के साथ गसोता महादेव मंदिर में शीश नवाकर आशीर्वाद लिया। जिप सदस्यों ने विधायक आशीष शर्मा के साथ मंदिर में पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। इस मौके पर विधायक आशीष शर्मा ने कहा, यह जीत जनता के विश्वास और भाजपा की विकास की नीति की जीत है। हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र की तीनों जिला परिषद सीटों पर भाजपा की जीत से संगठन और मजबूत हुआ है। सभी नवनिर्वाचित सदस्य पूरी निष्ठा से जनता की सेवा करेंगे। गौरतलब है कि जिला परिषद चुनाव में हमीरपुर विधानसभा के अंतर्गत आने वाले चमनेड, जंगलरोपा और ताल, तीनों वार्डों में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। इससे विधायक आशीष शर्मा का सियासी कद और बढ़ गया है। मंदिर में दर्शन के बाद सभी सदस्यों ने कार्यकर्ताओं के साथ जीत का जश्न मनाया। इसके साथ ही विभिन्न पंचायतों से नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों ने विधायक आशीष शर्मा से मुलाकात की। इनमें लंबलू से नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्य कल्पना, चौकी कनकरी से नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्य विशाल, नेरी से पंचायत समिति सदस्य सुशील शुक्ला, आघार से वासुदेव, चंगर पंचायत प्रधान राज कपूर, चंगर बूथ अध्यक्ष भाजपा एवं नवनिर्वाचित उपप्रधान वीरेंद्र, पांडवी पंचायत से प्रधान परीक्षा, उपप्रधान अमित व सभी वार्ड सदस्यों, नाहलवीं से प्रधान रवि, उपप्रधान बलवंत व वार्ड सदस्यों, साहनवी से प्रधान राकेश, उपप्रधान संजय सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधियों ने भेंट की। विधायक आशीष शर्मा ने सभी नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष शहरी श्रीपाल शर्मा, मंडल अध्यक्ष ग्रामीण जसवीर सिंह, महामंत्री प्रमोद पटियाल, अश्वनी कुमार, तेन सिंह, राजेश ठाकुर, चुनाव प्रभारी राजकुमारी ठाकुर, कमलेश परमार, अजय शर्मा, अन्य पदाधिकारी, नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!