हिमाचल में दो वीआईपी नंबरों की ई-नीलामी शुरू, इच्छुक वाहन चालक इस डेट तक करें आवेदन*

हिमाचल प्रदेश परिवहन विभाग ने वाहन मालिकों के लिए आकर्षक और विशेष पंजीकरण नंबर 0001 की ई-नीलामी शुरू कर दी है। विभाग की ओर से इस बार दो वीआईपी नंबरों एचपी87एए-0001, बालीचौकी और एचपी71ए-0001 नाहन की ऑनलाइन बोली लगाई जा रही है। परिवहन विभाग के अनुसार इच्छुक व्यक्ति 6 जून 2026 तक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदक का हिमाचल प्रदेश का निवासी होना या राज्य में व्यवसाय करने का प्रमाण होना आवश्यक है। इन विशेष नंबरों के लिए न्यूनतम बोली राशि 5 लाख रुपये निर्धारित की गई है। ई-नीलामी में भाग लेने के लिए आवेदक को 2 हजार रुपये का गैर-वापसी योग्य पंजीकरण शुल्क जमा करना होगा। इसके अलावा न्यूनतम बोली राशि का 30 प्रतिशत यानी 1.50 लाख रुपये अग्रिम जमा करवाना अनिवार्य होगा।

विभाग ने बताया कि बोली प्रक्रिया 5 लाख रुपये की आधार राशि पर 20 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ शुरू होगी। यानी पहली वैध बोली 6 लाख रुपये होगी। इसके बाद बोली में 50 हजार रुपये के अंतराल से बढ़ोतरी की जा सकेगी। हिमाचल में वीआईपी और फैंसी वाहन नंबरों को लेकर लोगों में खासा उत्साह रहता है। कई बार ऐसे नंबरों की बोली लाखों रुपये तक पहुंच जाती है, जिससे सरकार को भी अतिरिक्त राजस्व प्राप्त होता है।

6 जून तक पंजीकरण, रविवार को केवल बोली

ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया 6 जून शाम 5 बजे तक जारी रहेगी। रविवार को नए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे, लेकिन पहले से पंजीकृत प्रतिभागी बोली प्रक्रिया में हिस्सा ले सकेंगे।

रविवार शाम आएगा नतीजा

ई-ऑक्शन का परिणाम रविवार शाम 5 बजे घोषित किया जाएगा। सफल बोलीदाता को 10 जून 2026 तक पूरी शेष राशि जमा करनी होगी

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!