भोटा, हमीरपुर। प्रदेश में पहली बार भोटा, जिला हमीरपुर में व्यापार मंडल से जुड़े प्रतिनिधि का नगर पंचायत प्रधान पद पर निर्वाचित होना पूरे व्यापारिक वर्ग के लिए गर्व और सम्मान का विषय है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर भोटा व्यापार मंडल ने सभी मतदाताओं, सहयोगियों एवं समर्थकों का आभार व्यक्त किया है।
व्यापार मंडल ने कांग्रेस पार्टी का विशेष धन्यवाद करते हुए कहा कि पार्टी के समर्थन एवं सहयोग से यह उपलब्धि संभव हो पाई। साथ ही नगर पंचायत भोटा की जागरूक जनता का भी हृदय से आभार व्यक्त किया गया, जिन्होंने व्यापार मंडल समर्थित उम्मीदवारों पर विश्वास जताते हुए उन्हें अपना अमूल्य समर्थन प्रदान किया।
व्यापार मंडल ने नगर पंचायत के सभी नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे जनहित, विकास और पारदर्शिता को प्राथमिकता देते हुए क्षेत्र की सेवा करेंगे।
व्यापार मंडल की ओर से उन सभी कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं नागरिकों का भी विशेष धन्यवाद किया गया, जिनके अथक प्रयास, सहयोग और विश्वास से यह सफलता प्राप्त हुई। व्यापार मंडल ने कहा कि भोटा की जागरूक जनता ने व्यापार मंडल समर्थित उम्मीदवारों को चुनकर विकास एवं जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया है।
व्यापार मंडल ने एक बार पुनः सभी मतदाताओं, सहयोगियों, कांग्रेस पार्टी तथा नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों को हार्दिक धन्यवाद एवं बधाई दी।
