काँगड़ा मे मरीजों की जान से खिलवाड़! सरकारी अस्पताल के नाश्ते में मिली फफूंदी लगी ब्रेड, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप*

अस्पताल में लोग बीमारी से ठीक होने जाते हैं, लेकिन ज्वालामुखी अस्पताल की एक घटना ने स्वास्थ्य व्यवस्था और मरीजों की जान के साथ हो रहे खिलवाड़ की पोल खोल कर रख दी है। मंगलवार को यहां भर्ती मरीजों को नाश्ते में पूरी तरह से फफूंदी लगी और खराब ब्रेड परोसी गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली कटघरे में आ गई है।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार को अस्पताल में करीब 8 से 10 मरीज भर्ती थे। जब मरीजों को नाश्ता दिया गया, तो ब्रेड देखकर उनके होश उड़ गए। ब्रेड पर साफ तौर पर फफूंदी लगी हुई थी। कई मरीजों ने तुरंत इस खराब खाने को खाने से इंकार कर दिया, जबकि कुछ जागरूक मरीजों ने इसे सबूत के तौर पर अपने पास संभाल कर रख लिया। इसी दौरान अस्पताल में भर्ती एक युवती ने इस सड़ी हुई ब्रेड का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया और लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।

13 जून थी एक्सपायरी, फिर कैसे खराब हो गई ब्रेड

सबसे हैरानी की बात यह है कि ब्रेड के पैकेट पर एक्सपायरी डेट 13 जून दर्ज थी, लेकिन तय तारीख से पहले ही वह पूरी तरह खराब हो चुकी थी। इस खुलासे के बाद यह गंभीर सवाल उठ रहा है कि क्या अस्पताल में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की कोई जांच नहीं होती? या फिर ठेकेदार द्वारा चंद पैसों के मुनाफे

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!