13 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के तहत विद्युत उप-मंडल–1, मंडी के सहायक अभियंता नरेश ठाकुर ने आज यहां बताया कि 11 केवी मंगवाईं और 11 केवी सेरी एच.टी. लाइनों के आसपास पेड़ों की काट-छांट एवं आवश्यक रखरखाव का कार्य किया जाना प्रस्तावित है।

 

इस कारण 13 जून, 2026 को प्रातः 10:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक इन एच.टी. लाइनों के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों रामनगर, पुलघराट, अप्पर व लोअर मंगवाईं, तहसील कार्यालय, विश्वकर्मा मंदिर, अप्पर व लोअर सन्यारड, थनेहड़ा मोहल्ला, महामृत्युंजय मंदिर, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, टारना हिल के कुछ क्षेत्र, उपायुक्त कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिला न्यायालय परिसर, सेरी बाज़ार, स्कूल बाज़ार, चौबाटा बाजार, इंदिरा मार्किट, पोस्ट ऑफिस रोड, भूतनाथ बाजार, दरम्याना मोहल्ला, भगवाहन मोहल्ला, चंद्रलोक गली, बंगला मोहल्ला, जिमखाना, सरदार पटेल विश्वविद्यालय, पुलिस थाना पड्डल व इसके आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत् आपूर्ति बाधित रहेगी।

 

उन्होंने बताया कि यदि उस दिन मौसम प्रतिकूल रहा तो यह कार्य अगले दिन किया जाएगा। उन्होंने सभी संबंधित विद्युत उपभोक्ताओं से सहयोग का अनुरोध करते हुए आवश्यक तैयारियां पूर्व में ही सुनिश्चित करने का आग्रह भी किया है।

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!