हमीरपुर, 21 जून। केंद्र में प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा मंडल ग्रामीण हमीरपुर ने ग्राम केंद्र डूग्घा में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। इस दौरान स्वच्छता अभियान, पौधरोपण, प्रबुद्धजन संपर्क अभियान तथा प्रगति पथ यात्रा निकाली गई।
कार्यक्रम में विधानसभा सह प्रभारी Priyavrat Sharma, विधायक Ashish Sharma सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यकर्ताओं ने बरोहा स्थित किसान भवन परिसर की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया तथा परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाई जा रही है ताकि पात्र लोग इनका लाभ उठा सकें। वहीं प्रियव्रत शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास और सुशासन के नए आयाम स्थापित किए हैं, जिससे भारत की वैश्विक पहचान मजबूत हुई है।
कार्यक्रम के दौरान बरोहा क्षेत्र के प्रबुद्धजनों के साथ संवाद कर केंद्र सरकार की उपलब्धियों, विकास कार्यों और विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की गई। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रगति पथ यात्रा निकालकर शिमला-मटौर फोरलेन परियोजना सहित केंद्र सरकार द्वारा क्षेत्र को दी गई विभिन्न विकासात्मक सौगातों के लिए आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष जसवीर सिंह, महामंत्री अश्वनी शर्मा, प्रमोद पटियाल, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष पृथ्वी राज, एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष कुलवीर, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष बलवंत, प्यारे लाल शर्मा, ग्राम केंद्र अध्यक्ष कृष्ण कुटलेहड़िया, बूथ अध्यक्षों सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
