आईटीआई इलेक्ट्रीशियन के 35 अस्थाई पदों के लिए साक्षात्कार 25 जून को सुंदरनगर में

जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने आज यहां बताया कि आईटीआई इलेक्ट्रीशियन के 35 अस्थाई पदों के लिए 25 जून, 2026 को साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति शर्मा क्रिएशन द्वारा की जाएगी तथा चयनित अभ्यर्थियों से कार्य उप-विभागीय विद्युत अधिकारी सुन्दरनगर में लिया जाएगा।

 

उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए अभ्यर्थी का आई.टी.आई. इलेक्ट्रीशियन अथवा वायरमैन ट्रेड में उत्तीर्ण होना आवश्यक है। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 45 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। उक्त पदों के लिए केवल पुरुष अभ्यर्थी ही पात्र होंगे। उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को ₹10,000 से ₹12,000 रुपये तक प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।

 

उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों (आईटीआई के विस्तृत अंक प्रमाण-पत्र), उनकी एक-एक छायाप्रति, दो पासपोर्ट आकार के फोटो, आधार कार्ड, बैंक पास बुक, पैन कार्ड, रोजगार कार्यालय पंजीकरण पत्र तथा नवीनतम बायोडाटा सहित 25 जून, 2026 को प्रातः 10:30 बजे उप-रोजगार कार्यालय सुन्दरनगर, जिला मण्डी में आयोजित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

 

उन्होंने अभ्यर्थियों को यह भी सूचित किया है कि साक्षात्कार में भाग लेने के लिए किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय, मण्डी के दूरभाष 01905-235508 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!