सर्वजन कल्याण सभा ने धनेड़ पंचायत के धनेड़ गांव में किया विद्या केंद्र का शुभारंभ विद्या केंद्र सर्वजन कल्याण सभा की अनूठी पहल: अजमेर ठाकुर 

सर्वजनकल्याण सभा ने शिक्षा के क्षेत्र में ग्रामीण बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिये धनेड़ पंचायत के धनेड़ गांव में विद्या केंद्र का शुभारंभ किया ।

 

“विद्या केंद्र” का शुभारंभ कार्यक्रम में भाजपा शहरी निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश सयोंजक अजमेर ठाकुर मुख्यातिथि के तौर पर व समाजसेवी राम नाथ शर्मा वसिष्ठ अतिथि के तौर पर शामिल हुए ।

 

अजमेर ठाकुर ने सर्वजनकल्याण सभा के सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि गांवों व दूर दराज के क्षेत्रों में पढ़ने वाले बच्चों को स्कूल के उपरांत पढ़ाई के लिए उचित मार्गदर्शन नहीं मिल पाता है जिससे ग्रामीण बच्चे कहीं न कहीं उपेक्षा का शिकार हो जाते हैं । उन्होंने कहा कि सर्वजनकल्याण सभा द्वारा एक बहुत ही सराहनीय कदम ग्रामीण युवाओं की प्रतिभा को निखारने के लिए किया जा है

 

अजमेर ठाकुर ने कहा कि ग्रामीण प्रतिभा को निखारने के लिए यह बहुत ही अच्छा काम सर्वजनकल्याण सभा द्वारा शुरू किया गया है ।

विद्या केन्द्रों में बच्चों का मानसिक विकास होगा और बच्चों का अच्छा भविष्य बनेगा ।

 

सर्वजनकल्याण सभा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन शर्मा ने कहा कि हमारे गांवों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है परंतु उनको निखारने व सही दिशा में चलाने के लिए सही कदम उठाने की ज़रूरत है

 

नवीन शर्मा ने कहा कि विद्या केंद्र में कक्षा एक से ले कर दसवीं कक्षा तक के 25 से अधिक बच्चों को स्कूल के उपरांत उनके ही गांव में निशुल्क पढ़ाया जाएगा।

नवीन शर्मा ने कहा कि बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं और सही मार्गदर्शन की आवश्यकता बच्चों को होती है जो पढ़ाई के साथ साथ विद्या केंद्र में बच्चों को दिया जाएगा।

 

इस अवसर संस्था उपाध्यक्ष बलबीर जमवाल, कुलतार सिंह ,सोम शर्मा,जोगिंदर जामवाल ,सुभाष चंद, एडवोकेट दिनेश ठाकुर,सुमित शर्मा आदि के उपस्थित रहे।

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!