कम्प्यूटर टीचर के अस्थायी पद के लिए आवेदन मांगे, साक्षात्कार 29 जून को

जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने आज यहां बताया कि मनयाणा (टिल्ली) स्थित ओकवुड स्कूल में कम्प्यूटर टीचर के एक अस्थायी पद के लिए साक्षात्कार आयोजित किया जा रहा है।

 

उन्होंने बताया कि इस पद के लिए शैक्षणिक योग्यता एम०सी०ए०/बी०सी०ए०/एम०एस०सी० (आई.टी.) निर्धारित की गई है। आईसीएसई पाठ्यक्रम में अनुभवी अभ्यर्थियों को वरीयता प्रदान की जाएगी, साथ ही अंग्रेजी भाषा का उत्कृष्ट संचार कौशल होना आवश्यक है। उक्त पद के लिए पुरुष एवं महिला, दोनों अभ्यर्थी आवेदन/साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थी को 12 हजार रुपए प्रतिमाह मानदेय निर्धारित किया गया है।

 

उन्होंने बताया कि इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 29 जून, 2026 को प्रातः 10:30 बजे ओकवुड स्कूल की सीटी ब्रांच नजदीक चामुंडा मंदिर, स्कूल बाजार, मंडी में अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों, शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों, आधार कार्ड, रोजगार कार्यालय पंजीकरण पत्र (सभी दस्तावेजों की एक-एक छायाप्रति), दो पासपोर्ट आकार के फोटो सहित निर्धारित तिथि एवं समय पर साक्षात्कार में उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

 

अभ्यर्थियों को यह भी सूचित किया है कि साक्षात्कार में भाग लेने के लिए किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय, मण्डी के दूरभाष 01905-235508 अथवा ओकवुड स्कूल के दूरभाष 01905-225189, 94595-44189 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!