ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन की विशेष बैठक आयोजित,गौ सम्मान अभियान पर हुई चर्चा।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

 

(माचाड़ीअलवर):- शिवपुरी- ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन की विशेष बैठक मंगलवार को शिवपुरी में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के मध्य प्रदेश अध्यक्ष शिशुपाल सिंह यादव ने की। इस दौरान विभिन्न जिलों से पहुंचे कार्यकर्ताओं का फूलमाला एवं पटका पहनाकर स्वागत और सम्मान किया गया।

बैठक में शिवपुरी,गुना, कोलारस विधानसभा,बदरवास तहसील,ग्वालियर,अशोक नगर सहित कई जिलों के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में गौ संरक्षण,गौ सेवा तथा संगठन की आगामी गतिविधियों पर चर्चा की गई।

संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मदास महाराज के निर्देशानुसार ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ के दूसरे चरण के तहत घर-घर जाकर हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग के समर्थन में जनसमर्थन जुटाना है।

मध्य प्रदेश अध्यक्ष शिशुपाल सिंह यादव ने बताया कि अभियान के तहत पहले चरण में 50 हजार हस्ताक्षर जुटाए जा रहे हैं,जबकि कुल तीन लाख हस्ताक्षर एकत्रित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!