सुप्रीम कोर्ट में लंबित मामलों को सुलह एवं मध्यस्थता से निपटाने का सुनहरा अवसर गूगल फॉर्म के माध्यम से अब 31 जुलाई, 2026 तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

सुप्रीम कोर्ट में लंबित मामलों को सुलह एवं मध्यस्थता से निपटाने का सुनहरा अवसर गूगल फॉर्म के माध्यम से अब 31 जुलाई, 2026 तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन*

*मंडी 8जुलाई 2026।*
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मंडी के सचिव विवेक कायस्थ ने जानकारी देते हुए बताया कि सर्वोच्च न्यायालय में लंबित मामलों के पक्षकारों के लिए आपसी सुलह एवं मध्यस्थता के माध्यम से विवादों के समाधान हेतु ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2026 तक बढ़ा दी गई है।
उन्होंने बताया कि यह एक सुनहरा अवसर है। 21, 22 एवं 23 अगस्त, 2026 को सर्वोच्च न्यायालय परिसर में आयोजित होने वाली विशेष लोक अदालतों के माध्यम से लंबित मामलों का आपसी सहमति एवं मध्यस्थता से निपटारा किया जाएगा।
इस विशेष अभियान में शामिल होने के लिए सर्वोच्च न्यायालय द्वारा एक सरल गूगल फॉर्म उपलब्ध कराया गया है। इच्छुक पक्षकार 31 जुलाई, 2026 तक गूगल फॉर्म भरकर अपने मामले को विशेष लोक अदालत में शामिल करवा सकते हैं।
अधिक जानकारी एवं ऑनलाइन आवेदन हेतु इच्छुक पक्षकार सर्वोच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट https://sci.gov.in पर उपलब्ध लिंक का उपयोग कर सकते हैं। साथ ही, किसी भी प्रकार की सहायता के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मंडी के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!