हिमाचल में इंसानियत शर्मसार! पिता ने 6 साल के मासूम को उफनती नदी में फैंका, पुलिस तलाश में जुटी

घोर कलयुग हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली और अमानवीय वारदात सामने आई है। मंगलवार को एक व्यक्ति ने अपने ही 6 वर्षीय मासूम बच्चे को पुल से नीचे उफनती रावी नदी में फैंक दिया। इस खौफनाक घटना के बाद पूरे जिले में सनसनी फैल गई है। जिले में अपनी तरह के इस पहले और खौफनाक मामले ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है।

इस दर्दनाक घटना की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली, प्रशासन में हड़कंप मच गया। त्वरित कार्रवाई करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चम्बा दिनेश शर्मा के नेतृत्व में एक पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और तुरंत रेस्क्यू ऑप्रेशन शुरू किया।

पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से रावी नदी के किनारे-किनारे बच्चे की तलाश के लिए सघन अभियान चलाया हुआ है। हालांकि, नदी का बहाव तेज होने के कारण अब तक मासूम बच्चे का कोई सुराग नहीं लग पाया है। गोताखोरों और पुलिस बल की मदद से नदी के आसपास के इलाकों में लगातार सर्च ऑप्रेशन चलाया जा रहा है।

चम्बा के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि बच्चे की तलाश युद्धस्तर पर की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि आखिर व्यक्ति ने इतना खौफनाक कदम क्यों उठाया। आरोपी पिता से पूछताछ और घटना के कारणों सहित अन्य सभी परिस्थितियों को लेकर विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!