अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक कब संघ हमीरपुर मंडल के कर्मचारियों ने सचिन होशियार सिंह
और मंडल प्रधान जगदेव चौधरी के नेतृत्व में मांगों को लेकर यहां डाकघर के प्रांगण में नारेबाजी की और धरना प्रदर्शन किया। इन कर्मचारियों ने मांग की है कि यदि सरकार ने उनकी मांगों को शिकार नहीं माना तो वह अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे और इसका दायित्व सरकार पर होगा सात सूत्रीयों मांग पत्र सोपा गया है जिसमें मांग उठाई गई है कि 180 दिनों तक की वैधानिक छुट्टी को आगे बढ़ाया जाए, समान कार्य के समान वेतन को दिया जाए 3 घंटे काम और पेंशन से ही सभी लाभ प्रदान किए जाएं समूह बीमा कवरेज को 5 लाख किया जाए इसके अलावा भी और डिमांड है। इस अवसर पर होशियार सिंह किरण राणा बबीता देवी अभिलाषा अंजू कुमारी जगदेव चौधरी सतीश कुमार बालक राम सहित कर्मचारी मौजूद थे।