समिरपुर पहुंची कबड्डी की राष्ट्रीय खिलाड़ी सुषमा शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से लिया आशीर्वाद, की शिष्टाचार भेंट

 

 


राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी सुषमा शर्मा ने शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से उनके निवास स्थान समीरपुर में पहुंचकर मुलाकात की इस दौरान राष्ट्रीय खिलाड़ी ने पूर्व मुख्यमंत्री का आशीर्वाद प्राप्त किया और उनसे शिष्टाचार भेंट की पूर्व मुख्यमंत्री ने हिमाचल की इस राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी का अपने घर पर आने पर स्वागत किया उसे हिमाचली शाल एवं टोपी के साथ-साथ समृद्धि चिन्ह देकर सम्मानित किया जानकारी देते हुए जिला भाजपा सचिव विनोद ठाकुर ने बताया कि सुषमा शर्मा पुत्री मदन सिंह जो राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी है हिमाचल के शिलाई जिला सिरमौर की रहने वाली हैं हाल ही में इस हिमाचल की होनहार बाला ने एशियाई गेम में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को स्वर्ण पदक दिलाया है इससे पहले वर्ष 2022 में राष्ट्रीय खेलो इंडिया खेल मुकाबले में नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीत चुकी है होंन हार वाला की शिक्षा राजधानी शिमला से हुई है प्रदेश विश्वविद्यालय एवं हिमाचल सरकार द्वारा कई बार नगद राशि एवं अन्य पुरस्कार देकर उसे सम्मानित किया जा चुका है उन्होंने बताया कि सीनियर राष्ट्रीय ऑल इंडिया विश्वविद्यालय राष्ट्रीय खेल, खेलो इंडिया ,इंडिया यूथ खेल विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में भाग लेकर गोल्ड एवम सिल्वर मेडल जीत चुकी है 2022 में आयोजित राष्ट्रीय खेल जिसका आयोजन नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में हुआ था वहां उसने गोल्ड मेडल जीतकर भारत का नाम रोशन किया था हाल ही में चाइना में आयोजित एशिया गेम में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता है उन्होंने बताया कि वर्तमान में यह होन हार वाला सब इंस्पेक्टर के पद पर राजस्थान पुलिस में अपनी सेवाएं दे रही हैं साक्षात्कार के दौरान सुषमा शर्मा ने बताया उनकी इस कामयाबी के पीछे उनके कोच संजीव ठाकुर और उनके परिजन कब पूरा सहयोग रहा है। इस मौके पर जिला भाजपा उपाध्यक्ष अभय वर लवली सचिव विनोद ठाकुर और मंडल महामंत्री अशोक ठाकुर सहित साथ में भाई संत राम और बासी पैलेस के ओनर बासी सहित गणमाने लोग उपस्थित रहे

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!