संस्कृति सदन में आयोजित होगा जिला स्तरीय युवा उत्सव मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत अमृत कलश यात्रा का भी होगा आयोजन अनुराग ठाकुर होंगे मुख्य अतिथि

 

नेहरू युवा केन्द्र द्वारा जिला स्तरीय युवा उत्सव-2023 मंडी के संस्कृति सदन में 21 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत अमृत कलश यात्रा का भी आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में केंद्रीय सूचना प्रसारण, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि शिरक्त करेंगे। यह जानकारी देते हुए नेहरू युवा केंद्र मंडी के जिला युवा अधिकारी भारती मोंगरा ने बताया कि जिला स्तरीय युवा उत्सव व्यास सदन की जगह अब संस्कृति सदन में आयोजित किया जाएगा। युवा उत्सव में चित्रकला, कविता लेखन, भाषण, मोबाइल फोटोग्राफी, लोक नृत्य व समूह गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। चित्रकला, कविता लेखन, भाषण प्रतियोगिता की थीम अमृत काल के पांच प्राण रहेगी जबकि मोबाइल फोटोग्राफी के लिए थीम मौके पर बताई जाएगी। प्रतियोगिता में जिले के 15 से 29 वर्षीय युवा भाग लेंगे।

जिला स्तर के विजेताओं को राज्य स्तर पर राज्य स्तर के विजेताओं को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। विजेता युवा को पुरस्कार राशि एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!