हमीरपुर में 10वीं-12वीं पास युवाओं के साक्षात्कार 27 नवंबर को

 

बद्दी में वर्द्धमान टेक्सटाइल्स लिमिटेड की एक कंपनी ऑरो टेक्सटाइल्स में बुनकर, फेब्रिक चैकर, रीवाइंडर और मशीन ऑपरेटर के कुल 150 पदों को भरने के लिए 27 नवंबर को सुबह 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में साक्षात्कार लिए जाएंगे।

जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 18 से 26 वर्ष तक के दसवीं और बारहवीं पास युवा पात्र हैं। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे। उन्हें पहले महीने दस हजार रुपये का स्टाइफंड, दूसरे महीने 10,200 रुपये और तीसरे महीने से 12,284 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा। इनका चयन स्थायी आधार पर किया जाएगा।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत पात्र उम्मीदवार अपने स्थायी निवासी प्रमाण पत्र और अन्य सभी प्रमाण पत्रों सहित 27 नवंबर को सुबह दस बजे साक्षात्कार में भाग सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर संपर्क किया जा सकता है। वेबसाइट ईईएमआईएस.एचपी eemis.hp पर भी लॉगइन किया जा सकता है। जिला रोजगार अधिकारी ने पात्र युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!