हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित अंतर महाविद्यालय कुश्ती (महिला वर्ग ) प्रतियोगिता का आयोजन गायत्री कॉलेज आफ एजुकेशन सुंदर नगर में हुआI राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर के शारीरिक शिक्षा प्राध्यापक डॉ पवन कुमार ने जानकारी दी कि हिमाचल प्रदेश अंतर महाविद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता में हमीरपुर महाविद्यालय की महिला पहलवानों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया तथा हमीरपुर महाविद्यालय ने उपविजेता ट्रॉफी जीती I डॉ पवन वर्मा ने जानकारी दी कि महिला वर्ग में हमीरपुर महाविद्यालय की केवल चार पहलवानों ने भाग लिया I 72 किलो भार वर्ग में नैंसी ने स्वर्ण पदक, 65 भार वर्ग में अनीता ने स्वर्ण पदक, 68 भार वर्ग में दीक्षा ने रजत तथा 59 भार वर्ग में आकांक्षा कपिल ने रजत पदक जीतकर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया वहीं पुरुष वर्ग में रजत ने 97 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक जीता I सभी विजेता पहलवानों का फूल माला पहना कर महाविद्यालय पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया I प्राचार्य डॉ प्रमोद पटियाल ने खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी तथा भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी उन्होंने खिलाड़ियों के प्रशिक्षकों, टीम इंचार्ज प्रो सपना नड्डा, डा सतीश सोनी,डा . मंजुला शर्मा तथा डॉ पवन वर्मा को भी बधाई दी I
