हमीरपुर।
रोटरी क्लब और एनआईटी फैकल्टी की टीम व धर्मशाला रोटरी क्लब इलेवन के साथ 20-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रोटरी फिट मुहीम के तहत आयोजित इस क्रिकेट मैच में हमीरपुर क्लब और फैकल्टी की संयुक्त टीम विजेता रही।
रोटरी और एनआईटी की टीम ने 20 ओवर में चार विकेट खोकर 222 रन बनाए । सुरेंद्र सोनी 53 , टीपी शर्मा 51, नीरज धीमान ने 40 रन बनाए। जवाब में
रोटरी क्लब धर्मशाला ने जबाब में 20 ओवर में 8 रन 8 विकेट खोकर 183 रन बनाए। 183। देवाशीष ने 48 , विक्रांत 29, रविंदर ने 25 रन का योगदान दिया।
सुरेंद्र सोनी को बेस्ट प्लेयर नीरज को बेस्ट गेंदबाज का इनाम मिला। धर्मशाला के देवाशीष को बेस्ट बल्लेबाज सनी वाले को बेस्ट गेंदबाज के इनाम से सम्मानित किया गया। प्रधान रवि शर्मा सचिव डॉक्टर प्रदीप कुमार, जेपी अग्निहोत्री, अनिल कुमार, कपिल, संजीव कुमार भी मौजूद थे।
