
हमीरपुर
क्रिप्टो करेंसी मामले में हमीरपुर जिला में एक और गिरफ्तारी हुई है। बड़सर इलाके के बल्ह बिहाल गांव के निवासी विजय कुमार ने खुद पुलिस स्टेशन पहुंचकर सरेंडर कर दिया है। उसने गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी लगाई थी। लेकिन यह रद्द हो गई, इसके बाद विजय सीधा पुलिस स्टेशन पहुंचा। अब उसे एसआईटी के हवाले किया जाएगा।
बड़सर विधानसभा क्षेत्र में कई शिकायतें
जिला के अन्य इलाकों की तरह बड़सर विधानसभा क्षेत्र के में भी क्रिप्टोकरंसी फ्रॉड मामले में कई शिकायतें सामने आई हैं। बताते हैं कि 30 करोड़ से ज्यादा का फ्रॉड इसमें शामिल है।
जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही ही काफी परतें खुल रही हैं। बल्ह-बिहाल के आरोपी पर भी कई आरोप हैं। वह चंडीगढ़ में किसी फार्मा कंपनी में काम करता है। उसकी एसआईटी को कई दिनों से तलाश थी।
जिला में अब तक चार लोगों की क्रिप्टोकरंसी मामले में गिरफ्तारी हो चुकी है। कुछ और लोगों की गिरफ्तारी भी बहुत जल्दी होने की संभावना जताई जा रही है। क्योंकि पुलिस इस मामले में अब अच्छी खासी सक्रिय हो चुकी है।
अब तक कुल चार हुए गिरफ्तार;
जिला में तीन लोगों सुनील, नरेश के अलावा महिला कांस्टेबल ज्योति को गिरफ्तार किया जा चुका है। सबसे पहले सुनील की गिरफ्तारी हुई थी। जिन्हें पंजाब पुलिस उठा कर ले गई थी। उसके बाद जोड़े अंब इलाके के नरेश कुमार की गिरफ्तारी हुई और बाद में महिला कांस्टेबल ज्योति अरेस्ट हुईं।
हिमाचल के सबसे पहला साक्षर हुया है जिला हमीरपुर में लोगों ने क्रिप्टो में खूब पैसा लगाया देखा देखी में या आंकड़ा लगातार बढ़ता रहा लेकिन सबसे अहम या है कि पुलिस के ही काफी अधिकारी भी शामिल हैं।
इसमें खुलकर शामिल हो गए तो फिर शिक्षक और अन्य कर्मचारी पीछे कैसे रहते सभी ने बहती गंगा में खूब धन लूटा। लेकिन अब जो इसके लपेटे में आए हैं। उनका क्या होगा ये तो पुलिस की जांच लगातार आगे बढ़ रही है और अब शिकंजा कुछ खास लोगों पर भी कसने वाला है लेकिन एसपी डॉ आकृति शर्मा का कहना है कि एसआईटी इस बारे में सही तौर पर कुछ बता पाएगी लेकिन गिरफ्तारी एक की हुई है।
