
हमीरपुर बड़सर थाना के अंतर्गत पुलिस चौकी गलोड की टीम ने देर शाम को एक युवक से चरस बरामद की है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस टीम ने सुनील कुमार पुत्र जैसी राम निवासी गांव कुठेड़ा, डा बाहल, तहसील गलोड जिला हमीरपुर से 7 ग्राम चरस बरामद की है। मामले की पुष्टि ए एस पी अशोक वर्मा ने करते हुए बताया की आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज़ कर आगामी करवाई शुरू कर दी गयी है।
