
दीपावली के त्योहार को लेकर एचआरटीसी विभाग द्वारा लोगों की सुविधा के लिए स्पेशल बसें लगाई गई है ताकि लोगों को दीपावली का त्यौहार मनाने के लिए घर आने में कोई दिक्कत ना हो। एचआरटीसी विभाग द्वारा दिल्ली, चंडीगढ़ और बद्दी के लिए स्पेशल बसें लगाई गई है। दिल्ली से 4 बसें और चंडीगढ़ से भी स्पेशल चार बसें आज यानी 10 नवंबर से आना शुरू हो जाएंगे। इसके अलावा यदि यात्री अधिक हुए तो और बसें भी विभाग द्वारा लगाई जा सकती है।
एचआरटीसी विभाग के डीडीएम विवेक लखनपाल ने बताया कि एचआरटीसी विभाग द्वारा लोगों की सुविधा के लिए त्योहारी सीजन को देखते हुए स्पेशल बसें दिल्ली, चंडीगढ़ और बद्दी से लगाई गई है ताकि लोग आसानी से त्योहार पर अपने घर पहुंच सके । वहीं उन्होंने बताया कि इसी तरह वापस जाने के लिए भी बसों का इंतजाम किया जाएगा।
