ऊना : कार सवार शातिरों ने चाकू की नोक पर युवक से लुटे एक लाख

थाना हरोली के तहत पालकवाह में बाइक सवार युवक की गर्दन पर चाकू रख करीब एक लाख की लूट हुई है। नकाबपोश कार सवार छह युवकों में से चार युवक वारदात को अंजाम देते हुए मौके से फरार हो गए हैं। पुलिस ने बाइक सवार युवक की शिकायत पर अज्ञात छह युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

पुलिस को दी शिकायत में मुनीष कुमार निवासी चांदपुर ने बताया कि 14 नवंबर को उसकी शादी तय हुई है, जिसके लिए शुक्रवार देर शाम वह अपने साथी के साथ एक लाख लेकर ऊना से घर जा रहा था। मुनीष कुमार का कहना है कि पालकवाह पहुंचने पर पीछे से आ रही एक सफेद रंग की कार ने पास लेते हुए मेरी बाइक के आगे अपनी गाड़ी लगा दी।मुनीष ने बताया कि गाड़ी सवार छह युवकों में से चार युवक मेरे पास आए और एक ने चाकू मेरे गले पर रख दिया और अन्य तीन ने नोटों से भरा बैग खींच लिया, जिसमें एक लाख रुपये थे। मुनीष कुमार ने बताया कि सभी ने मुंह ढके हुए थे, जिसके चलते पहचान नहीं हो पाई

Error: Contact form not found.

उन्होंने बताया कि पैसे छीनने के बाद सभी फरार हो गए, जिसकी शिकायत मुनीष ने हरोली पुलिस को दी। डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि पुलिस ने मुनीष की शिकायत के बाद अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!