हमीरपुर।
जिला भाजयुमो का अभ्यास वर्ग 18 नवंबर को आयोजित किया जाएगा युवा मोर्चा के अध्यक्ष कपिल मोहन ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रदेश सरकार गारंटी देने में असफल हुई है। कांग्रेस केवल झूठे फायदे करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्टार्टअप योजना शुरू करके युवाओं को रोजगार के साधन खोले हैं स्वरोजगार से हजारों युवा जोड़ रहे हैं और उन्हें आर्थिक लाभ भी हो रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आने से पहले प्रदेश के लोगों से यह फायदा करती थी कि ₹2 का किलो गोबर खरीदा जाएगा लेकिन अभी तक किसान इसे खरीदने का इंतजार कर रहे हैं। महिलाओं को अभी तक अभी ₹1500 हर महीना नहीं मिल पा रहा जबकि बड़े-बड़े फायदे कांग्रेस ने सत्ता हथियाने के लिए किए। केंद्र की भाजपा सरकार हर वर्ग का ध्यान रख रही है और हर वर्ग के लिए के योजनाएं चलाई हैं। लोगों को अस्पतालों में निशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए आयुष्मान भारत योजना शुरू की गई है जिसका सभी लोगों को उपचार करवाने के दौरान आर्थिक परेशानियों से दो-चार नहीं होना पड़ेगा ।
