
हमीरपुर
महंगाई व बेरोजगारी के मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे के द्वारा भाजपा पर की जा रही बयान बाजी पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पलटवार किया है । केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि बेरोजगारी पर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष को जवाब खुद देना चाहिए कि उनकी पार्टी की राजस्थान व छत्तीसगढ़ में सरकारों ने कितने रोजगार लोगों को दिए हैं उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने युवाओं के उत्थान व रोजगार बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न योजनाएं चलाई हैं जिनका सीधा लाभ उन्हें मिल रहा है ।
पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष को अपनी सरकारों से पूछना चाहिए कि बेरोजगारी भत्ता देने के नाम पर सत्ता में आई सरकार ने कितने बेरोजगारों को भत्ता दिया और कितने युवाओं को रोजगार देने का काम किया । उन्होंने कहा कि मात्र बेरोजगारों को छलने का काम कांग्रेस पार्टी ने किया है । उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी चुनावो के समय आम जनता को छलने के लिए गारंटीयां देने का काम कर रही है और चुनावों के बाद सब भूल जाती है । अनुराग ठाकुर ने हिमाचल सरकार को भी गिरते हुए कहा कि हिमाचल की जनता को जो 10 गारंटी कांग्रेस पार्टी ने दी थी उन्हें आज तक सरकार ने पूरा नहीं किया है उन्होंने कहा कि हिमाचल में बागवान परेशान है महिलाओं को ₹1500 का इंतजार है और ग्रामीण लोक आज भी गोबर व दूध पर किए वायदे को पूरा करने की आस में बैठे हैं ।
केद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के लिए आम आदमी पार्टी की सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के झूठ व असफल नीतियों के चलते दिल्ली की आम जनता को प्रदूषण की मार झेलने पड़ रही है उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार के द्वारा लगाए गए स्मोक मीटर के न चलने के कारण स्थिति और खराब हुई है । अनुराग ठाकुर ने कहा कि इस स्मोक मीटर के न चलने में भी बड़ा घोटाला हुआ है और अगर दिल्ली में आम जनता का स्वास्थ्य की जांच की जाए तो काफी गंभीर परिणाम भी सामने देखने को मिल सकते हैं । उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री शराब घोटाले सहित अन्य घोटाले करने में व्यस्त रहे और उन्हें दिल्ली की जनता की परवाह नहीं की ।
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने उत्तर प्रदेश के अयोध्या में विश्व रिकॉर्ड स्थापित करने पर बधाई देते हुए कहा कि आज दीपोउत्सव की चर्चा पूरे विश्व में हो रही है । उन्होंने कहा कि अयोध्या का दृश्य सबको मंत्र मुग्धकरने वाला था और हर कोई इस क्षण को देखना चाहता है । उन्होंने कहा कि जल्द ही अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा और जो दीपावली पर 25 लाख से ज्यादा दीपों को प्रज्वलित करने के विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया गया है उसके लिए राम भक्त और सरकार बधाई की पात्र है ।
