विधायक को बुलाना भूल गए जिला विज्ञान सम्मेलन  व वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला स्कूल के प्रधानाचार्य

जिला स्तरीय 31वें बाल विज्ञान सम्मेलन का राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर में हर्षोल्लास के साथ शानदार आगाज विधायक को बुलाना भूल गए जिला विज्ञान सम्मेलन  व वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला स्कूल के प्रधानाचार्य

 

 

31वें जिला बाल विज्ञान सम्मेलन 16 नंबर को राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर में शानदार आगाज़ हुआ। यह कार्यक्रम हिमाचल प्रदेश विज्ञान प्रौद्योगिकी व पर्यावरण परिषद व शिक्षा विभाग हमीरपुर के सौजन्य से हो रहा है। स्थानीय समाजसेवी व चिकित्सक डॉक्टर पुष्पिंदर वर्मा ने इस सम्मेलन का उद्घाटन किया । उन्होंने बच्चों को विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने तथा इस क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान के लिए मार्गदर्शन किया। उन्होंने विशेष रूप से नशे से दूर रहने के लिए बच्चों को प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में समूचे जिला से लगभग 135 निजी व सरकारी स्कूलों के लगभग 574 विद्यार्थी विभिन्न गतिविधियों व मॉडलों की प्रदर्शनी में भाग ले रहे हैं। यह सम्मेलन बच्चों में विज्ञान के प्रति जिज्ञासा, रचनात्मकता को प्रदान करने और उनके कल्पना को आकार देने का अवसर प्रदान करता है । इसका उद्देश्य सीखने की प्रक्रिया को आसपास के भौतिक और सामाजिक वातावरण से जोड़कर स्कूलों में विज्ञान की पढ़ाई और सीखने के तरीके में बदलाव लाता है। इस बाल विज्ञान सम्मेलन में जिला उपनिदेशक प्रारंभिक अशोक कुमार डिप्टी डीईओ प्रदीप कुमार,स्थानीय पाठशाला की प्रधानाचार्य नीना डोगरा, जिला विज्ञान पर्यवेक्षक राजेश गौतम, साइंस अध्यापक संघ उपस्थित रहे

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!