मनोज शर्मा ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू का आभार व्यक्त किया है। 

 

हमीरपुर

डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कालेज हमीरपुर की रोगी कल्याण समिति में सदस्य के रूप में शामिल करने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनोज शर्मा ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू का आभार व्यक्त किया है।

रविवार को मनोज शर्मा ने हमीरपुर कांग्रेस के कई नेताओं के साथ सुनील शर्मा बिट्टू के घर पर जाकर उनका धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और उनके राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे तथा मेडिकल कालेज अस्पताल में आम लोगों के लिए विभिन्न सुविधाओं के विस्तार की दिशा में हरसंभव योगदान देंगे।

जिला किसान कांग्रेस के अध्यक्ष अजय शर्मा, जिला कांग्रेस के महासचिव राजू चौधरी, जिला कांग्रेस के मीडिया प्रभारी अंशुल शर्मा, अश्वनी लंबरदार, मनोहर लाल कांगो महासचिव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, होशियार सिंह अध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग, डॉ. शशी शर्मा, चेतन लखनपाल, पवन खन्ना, निशांत शर्मा, सुनील ठाकुर, राजेश आनंद, राजेश कुमार राजू और अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

 

 

 

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!