वडांग्रा गांव का एक शिष्टमंडल डीसी से मिला और उन्हें अपनी मांग पत्र को सौंपा।

 

वडांग्रा गांव का एक शिष्टमंडल डीसी से मिला और उन्हें अपनी मांग पत्र को सौंपा। महिला मंडल प्रधान लीला देवी की अगुवाई में ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि बीते दिनों जिस महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है उसे पति तंग करता था। ग्रामीणों ने इसकी जांच की मांग की है। अपनी शिकायत में कहा है कि मृतक महिला सुनीता देवी उनके गांव से है।

उसने करने से पहले महिला मण्डल में पहले शिकायत की थी कि उसका पति उसके साथ नशा करके उसके साथ मारपीट करता था और तंग करता था। मृतिका ने मृत्यु से दो-तीन दिन पहले लगातार आकर शिकायत की थी। मृतिका को पंचायत में शिकायत दर्ज करने को भी कहा पर अगले ही दिन 21 नवंबर को उसकी मृत्यु हो गई और उसके परिवारों वालों ने ऐसा दिखाया कि उसने फंदा लगाकर जान दे दी। ग्रामीणों ने इसकी जांच की मांग की है।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!