हमीरपुर पुलिस ने पांच व्यक्तियों से 28.72 ग्राम चिट्टा बरामद किया है पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत इन पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

 

हमीरपुर।

हमीरपुर पुलिस ने पांच व्यक्तियों से 28.72 ग्राम चिट्टा बरामद किया है पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत इन पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

होशियारपुर जिला के बहादुरपुर गेट के कुर्बान मट्टू, होशियारपुर के ही शुभम, होशियारपुर के नघद घंटाघर के निखिल बराड़ और हमीरपुर कृष्णा नगर के मुकुल कुमार, हमीरपुर रूपनगर के मोहित शामिल है।

बताया जा रहा है कि दो लोग हमीरपुर के बाल्मीकि मोहल्ला में रहते थे और बाकी तीन होशियारपुर के रहने वाले है पुलिस को सूचना मिली और तुरंत मौके पर पहुंची तो इनके कब्जे से हेरोइन को बरामद किया गया। हमीरपुर के मेडिकल कॉलेज के नजदीक पुलिस ने सूचना के आधार पर पहुंचकर इन पांचो को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के पास यह कहां से पहुंचा और इसके पीछे में सप्लाई कौन है इस एंगल पर भी पुलिस जांच में जुट गई है पुलिस की यह बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!