आठ से यूजी व 11 से शुरू होगी पीजी कक्षाओं की परीक्षाएं तकनीकी विवि ने जारी की डेट शीट, दस जनवरी तक चलेंगी परीक्षाएं

आठ से यूजी व 11 से शुरू होगी पीजी कक्षाओं की परीक्षाएं

तकनीकी विवि ने जारी की डेट शीट, दस जनवरी तक चलेंगी परीक्षाएं

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने आठ दिसंबर से शुरू होने वाली स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं की फाइनल तिथियां जारी की है। बीटेक, बी फार्मेसी सहित अन्य यूजी कक्षाओं की परीक्षाएं आठ दिसंबर से शुरू होगी, जबकि पीजी कक्षाओं की परीक्षाएं 11 दिसंबर से शुरू होगी। पीजी कक्षा के नियमित सेमेस्टर और री-अपीयर की परीक्षाएं 29 दिसंबर को समाप्त हो जाएगी, जबकि यूजी की परीक्षाएं 10 जनवरी तक चलेंगी। तकनीकी विवि के परीक्षा नियंत्रक कमल देव सिंह कंवर ने कहा कि दिसंबर-जनवरी माह में प्रस्तावित यूजी और पीजी कक्षाओं की परीक्षा की तिथियां जारी की है। विद्यार्थी परीक्षा तिथियां तकनीकी विवि की वेबसाइट पर देख सकते हैं। परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि जल्द ही एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। तकनीकी विवि ने प्रदेश में 38 परीक्षा केंद्र स्थापित किए हैं।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!