10 तक बिजली बिल जमा करवाएं टौणीदेवी के उपभोक्ता

 

 

विद्युत उपमंडल टौणीदेवी के उपभोक्ताओं को बिजली के बिल जमा करवाने के लिए 10 दिसंबर तक का समय दिया गया है। सहायक अभियंता दीपक चौहान ने कहा कि उपमंडल के जिन विद्युत उपभोक्ताओं ने अभी तक अपने बिलों का भुगतान नहीं किया है, वे इनका भुगतान 10 दिसंबर तक उपमंडल कार्यालय के काउंटर पर या ऑनलाइन माध्यम से कर दें।

उन्हांेने बताया कि इस तिथि तक बिल जमा न करवाने वाले उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन पूर्व सूचना के बगैर ही काट दिए जाएंगे तथा कनेक्शन बहाल करने के लिए उन्हें 250 रुपये की अतिरिक्त फीस जमा करवानी पड़ेगी। सहायक अभियंता ने उपमंडल के सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!