विकसित भारत संकल्प यात्रा* आज हमीरपुर की ग्राम पंचायत रोपा और सहनवीं में पहुंची।

 

 

 

 

 

विकसित भारत संकल्प यात्रा आज हमीरपुर की ग्राम पंचायत रोपा और सहनवीं में पहुंची। भाजपा हमीरपुर मंडल अध्यक्ष आदर्श कांत, महामंत्री सुरेश सोनी, पूर्व एपीएमसी चेयरमैन अजय शर्मा ने यात्रा का स्वागत किया।

रोपा पंचायत में इस यात्रा के प्रति लोगों में इस भारत संकल्प यात्रा के प्रति काफी उत्साह देखा गया जिसमें कि केंद्र सरकार की सभी विकास कार्य एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को उपलब्ध उपलब्ध कराई गई। इस यात्रा में केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न प्रकार की योजनाओं के लाभ लेने से वंचित रह गए लोगों को योजनाओं की जानकारी दी गई। 

उखली पंचायत में करीब 115 लोगों ने इस यात्रा में भाग लिया इस उपलक्ष पर स्वास्थ्य मोबाइल सेवा भी इस कार्यक्रम में उपलब्ध रही जिसमें स्थानीय लोगों का उपचार किया उनके टेस्ट किए ।

इसके अलावा शिविर में भारत सरकार व राज्य सरकार द्वारा संचालित महत्वपूर्ण स्वास्थ्य योजनाओं के प्रति आम लोगों को जागरूक किया ।

विकसित भारत संकल्प यात्रा एक राष्ट्रीय पहल है जिसका मुख्य उद्देश्य भारत को सशक्त, समृद्धि युक्त, और समृद्धि की दिशा में आगे बढ़ाना है। इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, और सामाजिक समानता के क्षेत्र में सुधार करने का प्रस्ताव है, जिससे समृद्धि और विकास की प्रक्रिया में सबको

शामिल किया जा सके।

इस उपलक्ष पर अजय शर्मा , पुरुषोत्तम ठाकुर , पंचायत प्रधान मोतीराम धीमान ,उप प्रधान रणजीत सिंह वार्ड मेंबर्स अनिल कुमार, कुसुम रांगड़ा, प्रवीण कुमारी ,प्रभात चंद, कांता देवी ,पंचायत सचिव मनरेगा सहायक भाजपा मंडल कार्यालय सचिव अशोक कुमार ,आईटी संयोजक शशि पाल, नेहरू युवा केन्द्र हमीरपुर के स्वयंसेवक, सहारा युवा मंडल रोपा प्रधान, पंचायत के सभी महिला मंडलों के प्रधान सदस्य उपस्थित रहे ।

 

 

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!