अब स्पाहल पंचायत के लोगों ने छोड़ी कांग्रेस, भाजपा में हुए शामिल, पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी में आपका स्वागत है।

 

 

सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में लगातार कांग्रेस कार्यकर्ता अपनी पार्टी को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे हैं इसी क्रम में शनिवार को ग्राम पंचायत सपाहल के गांव सपाहल निवासी अजय कुमार सौरभ पुष्पा देवी मदन कुमार रीता देवी संतोष कुमार एवम पंचायत चोरी के राजेंद्र सिंह ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया तमाम लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के निवास स्थान समीरपुर में पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की जिला भाजपा सचिव विनोद ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला मोर्चा मंडल सुजानपुर की महामंत्री अंजू राणा की अगवाई में तमाम लोगों ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा है धूमल निवास पर शामिल हुए तमाम लोगों ने एक स्वर में कहा कि वह भाजपा सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे हैं इस मौके पर पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक कैप्टन अशोक अध्यक्ष ग्राम केंद्र सवाहल कैप्टन अशोक ग्राम केंद्र अध्यक्ष पंचायत पनोह सूबेदार रमेश चंद् सहित सूबेदार अशोक कुमार सूबेदार राजेंद्र सिंह एवं महिला मोर्चा की पदाधिकारी उपस्थित रहे शामिल हुए तमाम लोगों का विश्व के सबसे बड़ी पार्टी में आने पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने स्वागत किया है उन्होंने कहा कि भाजपा परिवार में शामिल हुए तमाम कार्यकर्ताओं को पूरा मान सम्मान दिया जाएगा

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!