कांग्रेस सरकार की योजनायें आम जन मानस के हितों के लिए :::डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा

 

कृषि विभाग हमीरपुर द्वारा आयोजित मिशन लाइफ प्रोग्राम के तत्वाधान में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा ने कहा कि हमारे किसानों को अब ऑर्गेनिक खेती और व्यावसायिक फसलें और पेड़ पौधे लगाकर अपनी आर्थिकी को मजबूत करना चाहिए। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार के यशस्वी मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुखुजी ने बहुत सारी योजनाएं किसानों के लिए कृषि और पशुपालन क्षेत्र में लाई हैं जिनका फायदा हमें लेना चाहिए। इस मौके पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि हमें कृषि में इंसेक्टिसाइड और पेस्टिसाइड्स का प्रयोग कम से कम या बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए क्योंकि इन की वजह से हमारे समाज में बहुत सी बीमारियां फैल रही है। इस मौके पर सरकार द्वारा चलाई गई अन्य स्कीमों और पूर्ण की गई तीन गारंटीयों के बारे में भी किसानों को और ग्रामीणों को अवगत कराया। इस मौके पर उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि माननीय ठाकुर सुखविंदर सिंह जी ने गाय और भैंस के किसी दुर्घटनावश काल का ग्रास होने पर 55000 का मुआवजा व भेड़ बकरी के ऊपर मुआवजा ₹6000 दिया जाएगा ।उन्होंने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री की सोच हमेशा आमजन, ग्रामीणों के व किसानों व महिलाओं के लिए रही है। उसी के तहत उन्होंने एकल नारी योजना के तहत एकल नारियों को मकान बनाने के लिए जमीन व 1.50लाख रुपए की मदद शुरु की है।उन्होंने आह्वान किया के हम सबको एक दूसरे को यह सरकार द्वारा चलाई गई स्कीमों को बताना है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग लाभान्वित हो सके ।इस मौके पर एग्रीकल्चर डेवलपमेंट ऑफिसर डॉक्टर सुधीर ,अशोक कुमार , बीडीसी हमीरपुर उपाध्यक्ष संजीव शर्मा महिला मंडल मटानी व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!