
टांडा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया नवजात शिशु को।
मेडिकल कालेज हमीरपुर मे बीते दिन अपने नवजात शिशु को वार्ड में अकेले छोड़ भागी महिला की तलाश करने में जुटी हुई है। बताते चलें कि करीब 4 दिन पहले चंडीगढ़ क्षेत्र से संबंध रखने वाली एक महिला मेडिकल कालेज उपचार कराने पहुंची थी, जिसके साथ करीब तीन लोग उसे भर्ती करवाने पहुंचे थे। सूत्रों के मुताबिक उक्त महिला किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित थी और नशे की आदि बताई जा रही है। नवजात शिशु को जन्म देने के बाद वह कहीं चली गई। कालेज प्रशासन द्वारा इस मामले की सूचना पुलिस व जिला प्रशासन को दी गई, जिसके बाद चिल्ड्रन हेल्प लाइन संस्था ने नवजात शिशु के सरंक्षण को आगे आई। चिकित्सकों द्वारा शिशु को टांडा मैडीकल कालेज रेफर कर दिया गया है। मामले की पुष्टि करते हुए मैडिकल कालेज हमीरपुर के एम.एस. डा. अनिल वर्मा ने बताया कि शिशु को टांडा भेज दिया गया है तथा पुलिस को इस बारे सूचित कर दिया था।
