विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा ने पुलिस कंट्रोल रूम हमीरपुर के सामने टंबलड्राई लॉन्ड्री एवं ड्राईक्लीन की ब्रांच का शुभारम्भ किया।

 

 

 

हमीरपुर। विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा ने पुलिस कंट्रोल रूम हमीरपुर के सामने टंबलड्राई लॉन्ड्री एवं ड्राईक्लीन की ब्रांच का शुभारम्भ किया। इस मौके पर पहुंचे विधायक का संचालकों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। बता दें कि टंबलड्राई लॉन्ड्री एवं ड्राईक्लीन सर्विसेज की पूरे भारतवर्ष में आठ सौ से अधिक ब्रांचें हैं। कपड़ों की वाशिंग, ड्राईक्लीन और आयरन करवाने के लिए हमीरपुर के लोग इस ब्रांच का लाभ ले सकते हैं। टंबलड्राई पिक एन्ड ड्राप की सुविधा भी देता है। साधारण दामों पर लोग अपने कपड़े यहाँ वाशिंग, ड्राईक्लीन और आयरन के लिए भेज सकते हैं। टंबलड्राई मोबाइल ऐप के माध्यम से भी ऑर्डर देकर कपड़ों को घर से पिक करवा सकते हैं। विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि लोगों को शिमला, मंडी के बाद अब हमीरपुर में भी टंबलड्राई के सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने ब्रांच संचालकों को शुभकामनाएँ दी हैं।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!