अगले नौ दिनों तक बंद रहेगा हमीरपुर-अणु मुख्य मार्ग

 

जिला मुख्यालय से अणु की ओर जाने वाली मुख्य सड़क के मरम्मत कार्य के चलते इस मार्ग पर मृदुल चौक से अणु शिव मंदिर तक वाहनों की आवाजाही 17 से 25 दिसंबर तक बंद रहेगी।
इस संबंध में आदेश जारी करते हुए एडीसी मनेश यादव ने बताया कि इस सड़क पर एक जगह भारी भूस्खलन हुआ था। इसकी मरम्मत कार्य के कारण मृदुल चौक से अणु शिव मंदिर तक यातायात 17 से 25 दिसंबर तक बंद किया जा रहा है।
इस दौरान वाहन चालक डांग क्वाली सड़क या पक्का भरो सड़क से आवाजाही कर सकते हैं। एडीसी ने सभी वाहन चालकों से सहयोग की अपील की है।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!