तृतीय ग्रेनेडियर के सेवानिवृत सैनिकों ने मनाया बटालियन का 52वां विजय दिवस

 

हमीरपुर

तृतीय ग्रेनेडियर के सेवानिवृत सैनिकों द्वारा बटालियन का 52वां विजय दिवस हमीरपुर में बड़ी धूमधाम से मनाया। इसमें सभी सेवानिवृत सैनिक शामिल हुए। समारोह की अध्यक्षता आरनेरी कैप्टन बाबूराम साहब ने की। सबसे पहले 1971 की लड़ाई में शहीद हुए सैनिक योद्धाओं को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई, उसके उपरांत ऑर्डिनरी कैप्टन बाबूराम साहब ने समारोह में उपस्थित सैनिकों को संबोधित करते हुए 1971 की लड़ाई के अपने अनुभव को सब के साथ साझा किया। सभी सैनिक आपस में बड़ी गर्म जोशी से मिले और पुरानी यादों को ताज किया। अंत में भारत माता की जय और सर्वदा शक्तिशाली के उद्घोष के साथ समारोह का समापन हुआ।

हमीरपुर-तृतीय ग्रेनेडियर के सेवानिवृत सैनिकों बटालियन का 52वां विजय दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सामूहिक चित्र में।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!