राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने क्रिसमस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं

 

 

 

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने क्रिसमस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

राज्यपाल ने कहा कि क्रिसमस ईसा मसीह के सत्य, प्रेम और भाईचारे के मार्ग पर निरन्तर चलने के गहन संदेश की याद दिलाता है।

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि यह त्योहार मानव जाति को सद्भाव से रहने और एक-दूसरे की देखभाल करने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि ईसा मसीह का जीवन और महान शिक्षाएं आज कहीं अधिक प्रासंगिक हैं क्योंकि वे निःस्वार्थ सेवा, दया और मानवता को बढ़ावा देते हैं।

उन्होंने आशा व्यक्त की कि क्रिसमस का पवित्र अवसर विश्वभर में शांति और प्रेम के संदेश को स्थापित करेगा और राज्य के लोगों के बीच एकजुटता को बढ़ावा देगा।

 

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!