
विधानसभा हमीरपुर के अंतर्गत आने वाले राजकीय उच्च पाठशाला शासन में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन।। डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा ने नवाजे होनहार
उप मंडल हमीरपुर के अंतर्गत आने वाले राजकीय उच्च पाठशाला शासन में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया जिसमें कांग्रेस नेता पुष्पेंद्र वर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की समारोह स्थल पर पहुंचते ही स्कूल की प्रधानाचार्या वह स्टाफ सदस्य ने मुख्य अतिथि महोदय का फूल मालाओं से स्वागत किया उसके बाद स्थानीय विद्यालय के छात्रों द्वारा तैयार की गई प्रस्तुतियों ने उपस्थित जन समूह का काफी मनोरंजन किया उसके बाद मुख्य अतिथि महोदय ने मेधावी छात्रों को पुरस्कार व मोमेंटो तो देकर सम्मानित किया और अपने संबोधन में कहा की हमें अपने विद्यार्थी जीवन से ही अपनी जड़ों से जुड़ा रहना चाहिए और अपनी संस्कृति और मां बोली को कभी नहीं भूलना चाहिए। नशा रूपी जानवर जो कि समाज के लिए कलंक बन गया है उससे दूर रहना चाहिए इसके अलावा उन्होंने कहा की
प्रदेश सरकार राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुखु जी का ड्रीम प्रोजेक्ट है जिसमें विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होगा और इसके साथ-साथ विद्यार्थियों को व्यावसायिक शिक्षा के लिए ₹1% की ब्याज दर से शिक्षा ऋण भी उपलब्ध करवाया जा रहा है। इस अवसर पर उनके साथ ग्राम पंचायत शासन प्रधान श्रीमती अंजना कुमारी उप प्रधान अरुण कुमार बीडीसी हमीरपुर उपाध्यक्ष संजीव शर्मा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अश्विनी कुमार और पूर्व प्रिंसिपल रविंदर, श्री राम सिंह, श्री अमरनाथ व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
