विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा ने वीरवार को रिहाला क्रिकेट मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारम्भ किया।

हमीरपुर। विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा ने वीरवार को रिहाला क्रिकेट मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारम्भ किया। इस मौके पर आयोजकों व अन्य युवाओं ने विधायक का जोरदार स्वागत किया। विधायक आशीष शर्मा ने विधिवत दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय कर प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। इस मौके पर विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि खेलें हमें शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखती हैं। युवाओं को पढ़ाई व अन्य गतिविधियों के साथ साथ खेलों के लिए भी समय निकलना चाहिए और कोई न कोई आउटडोर गेम जरूर खेलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज खेलों में भी कई युवा जिला, प्रदेश और देश का नाम रोशन कर रहे हैं। विधायक ने आयोजकों को इस टूर्नामेंट के लिए बधाई दी। बता दें कि टूर्नामेंट चार दिनों तक चलेगा। इसमें बीस टीमें भाग ले रही हैं। पहला मैच भरनोट और अम्मण की टीम के बीच हुआ। अम्मण ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 122 रन बनाए। जबाव में बल्लेबाजी करने उतरी भरनोट की टीम 80 रनों पर ऑल आउट हो गई। अम्मण ने भरनोट को 42 रनों से हराया। इस मौके पर आयोजक रोहित, पंकज, शुभम, अनूप, आशीष, निशांत साहित अन्य युवा मौजूद रहे।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!