अपनी संस्कृति और संस्कार, अपनी बोली और जड़ों से जुड़ें रहें नौजवान डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा

 

 

विधानसभा हमीरपुर के अंतर्गत आने वाले टिवन्कल स्टार इन्टरनेशनल स्कूल धनेड में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन।।

डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा ने नवाजे होनहार

 

उप मंडल हमीरपुर के अंतर्गत आने वालेटिवन्कल स्टार इन्टरनेशनल स्कूल धनेड में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया जिसमें कांग्रेस नेता पुष्पेंद्र वर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की समारोह स्थल पर पहुंचते ही स्कूल के संस्थापक प्रताप वर्मा व प्रधानाचार्या वह स्टाफ सदस्य ने मुख्यमंत्री महोदय का फूल मालाओं से स्वागत किया उसके बाद स्थानीय विद्यालय के छात्रों द्वारा तैयार की गई प्रस्तुतियों ने उपस्थित जन समूह का काफी मनोरंजन किया उसके बाद मुख्य अतिथि महोदय ने मेधावी छात्रों को पुरस्कार व मोमेंटो तो देकर सम्मानित किया और अपने संबोधन में कहा की हमें अपने विद्यार्थी जीवन से ही अपनी जड़ों से जुड़ा रहना चाहिए और अपनी संस्कृति और मां बोली को कभी नहीं भूलना चाहिए। नशा रूपी जानवर जो कि समाज के लिए कलंक बन गया है उससे दूर रहना चाहिए इसके अलावा उन्होंने कहा की प्रदेश कांग्रेस सरकार ने 1 वर्ष पूर्ण होते ही अपनी 10 गारंटियों में से तीन गारंटीयां पूर्ण कर दी हैं। इसके अलावा प्रदेश सरकार राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुखु जी का भी प्रोजेक्ट है जिसमें विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होगा और इसके साथ-साथ विद्यार्थियों को व्यावसायिक शिक्षा के लिए ₹1% की ब्याज दर से 20लाख रूपये शिक्षा ॠण भी उपलब्ध करवाया जा रहा है । इस अवसर पर उनके साथ बीडीसी हमीरपुर उपाध्यक्ष संजीव शर्मा, ग्राम पंचायत प्रधान ललीन आशा देवी, ग्राम पंचायत प्रधान सेर बलोनी नीलम शर्मा ,उप प्रधान कुलदीप,उप प्रधान राजेश जमवाल, पूर्व प्रधान ललीन राजकुमार, पूर्व प्रधान प्रीतम चंद, मास्टर रोशन लाल, गिरधारी लाल ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अश्विनी कुमार मीडिया कोऑर्डिनेटर सुनील कौशल बीडीसी सदस्य सतीश अमरनाथ नरोता, सुरेश कुमार उपस्थित रहे

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!