स्वयं सहायता समूहों को अपने उत्पाद बेचने के लिए धर्मपुर में खोला जाएगा शॉपिंग सेंटर- चन्द्रशेखर

 

 

विधायक धर्मपुर चन्द्रशेखर ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों और महिला मण्डलों को अपने उत्पाद बेचने के लिए धर्मपुर में शॉपिंग सेंटर खोला जाएगा। जिसके लिए बजट उपलब्ध करवा दिया गया है। चन्द्रशेखर ने यह जानकारी धर्मपुर के सिद्धपुर में महिला मंडलों, स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों को संबोधित करते हुए दी। महिला मंडलों और स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए सिद्धपुर में एक बैठक का आयोजन किया गया था। उन्होंने कहा कि आधुनिक समाज के निर्माण में महिलाओं की भागीदारी महत्वपूर्ण है। महिलाएं आज हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा की समाज में अगर एक महिला शिक्षित होती है तो उससे पूरे परिवार शिक्षित होता है। विधायक ने कहा कि हमारे देश में आजादी के आंदोलन से लेकर आधुनिक भारत के निर्माण में महिलाओं का अहम योगदान रहा है। चंद्रशेखर ने कहा कि स्वर्गीय इंदिरा गांधी ने देश के प्रधानमंत्री के रूप में देश का कुशल नेतृत्व किया है। विधायक ने कहा कि हमारी बेटियां हर क्षेत्र में अपना नाम रोशन कर रही है। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे सहकारिता के क्षेत्र में भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

विधायक ने इस अवसर पर महिलाओं से उनके द्वारा बनाए जा रहे उत्पादों की जानकारी ली। विधायक ने महिलाओं से 25 जनवरी को धर्मपुर में पहली बार होने वाले पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह में अधिक से अधिक संख्या में अपनी तथा अन्य सदस्यों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। विधायक ने कहा कि धर्मपुर में पहली बार इतना बड़ा समारोह आयोजित किया जा रहा है इसलिए हम सब को जिम्मेवारी बन जाती है की इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाए।

बैठक में कार्यकारी खंड विकास अधिकारी विवेक पाल और ओशिन शर्मा ने महिला मंडलों और स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों को विभिन्न सरकारी योजनाओं को जानकारी दी।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!